SRPF के दो जवानों ने आपसी विवाद में फायरिंग कर ले ली एक दूसरे की जान

Share this

NV News:-    गढ़चिरौली में एसआरपीएफ के दो जवानों ने आपसी विवाद में सर्विस रायफल से फायरिंग कर एक-दूसरे की जान ले ली. छत्‍तीसगढ़ महाराष्‍ट्र सीमा पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र गढ़चिरौली के मारफाली गांव में स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स (एसआरपीएफ) के दो जवानों ने एक-दूसरे की जान ले ली. मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे के रूप में हुई है. दोनों पुणे के रहने वाले हैं.

 

पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 4 बजे मरपल्ली के पुलिस सहायता केंद्र में तैनात दोनों जवानों के बीच विवाद हो गया. कहासुनी के बाद दोनों उग्र हो गए और एक-दूसरे पर राइफल से फायरिंग कर दी. गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. श्रीकांत बेयर्ड और बंदू नवाथरे दौंड पुणे स्थित एसआरपीएफ कैंप के जवान हैं.

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को आगे की जांच के लिए गढ़चिरौली जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया गया. विवाद का कारण क्या था इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है. सरकार ने इस घटना के विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.

Share this

You may have missed