नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

Share this

NV News:- बिलासपुर, जिले के गांव में आज एक बड़ा हादसा हो गया। नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। घटना कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लारीपारा की है। नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई है, घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। इधर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार सुबह की है, लारीपारा स्थित अरपा नदी में नहाने के दौरान इन दोनों बच्चों की मौत हुई है।

बताया जा रहा है, ग्राम पंचायत बरद्वार निवासी पूनम साहू उम्र 13 वर्ष व देवेन्द्र साहू उम्र 7 वर्ष ग्राम समडील निवासी अपने परिजनों के साथ लारीपारा घूमने आए हुए थे। आज सुबह अपने मामा के साथ नहाने के लिए अरपा नदी गए थे।

तभी मृत बच्चों के मामा फ्रेश होने कुछ दूर चला गया। बच्चे नहा रहे थे। बच्चों को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था और गहरे पानी में समा गए, जिससे दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई, बहरहाल मौके पर कोटा पुलिस पहुंच कर जाँच में जुटी हुई है

Share this

You may have missed