Train Late News: रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, कुछ के मार्ग बदले, एक ट्रेन लेट

Share this

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन और नई लाइन के कमीशनिंग कार्य के लिए प्री-एनआई एवं एनआई कार्य किया जाएगा।

इस कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई यात्री गाड़ियों के परिचालन पर असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि एक ट्रेन निर्धारित समय से देरी से रवाना होगी।

 

रद्द रहने वाली गाड़ियां:

1. गाड़ी संख्या 22647 कोरबा–तिरुवनंतपुरम (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस

28 व 31 जनवरी तथा 04, 07, 11 और 14 फरवरी 2026 — 06 फेरे रद्द

 

2. गाड़ी संख्या 22648 कोच्चुवेली–कोरबा एक्सप्रेस

26, 29 जनवरी तथा 02, 05, 09 और 12 फरवरी 2026 — 06 फेरे रद्द

 

3. गाड़ी संख्या 07005 सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस

26 जनवरी तथा 02 और 09 फरवरी 2026 — 03 फेरे रद्द

 

4. गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस

29 जनवरी तथा 05 और 12 फरवरी 2026 — 03 फेरे रद्द

 

5. गाड़ी संख्या 03253 पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस

26 व 28 जनवरी 2025 तथा 02, 04, 09 और 11 फरवरी 2026 — 06 फेरे रद्द

 

6. गाड़ी संख्या 07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस

28 जनवरी 2025 तथा 04 और 11 फरवरी 2026 — 03 फेरे रद्द

 

7. गाड़ी संख्या 07256 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस

30 जनवरी 2025 तथा 06 और 13 फरवरी 2026 — 03 फेरे रद्द

 

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन:

गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस

27 जनवरी 2025 तथा 03, 10 और 13 फरवरी 2026

परिवर्तित मार्ग: काचीगुडा – निज़ामाबाद – मुदखेड़ – पिंपलखुटी – नागपुर – दुर्ग – बिलासपुर

 

देरी से चलने वाली ट्रेन:

गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस

11 फरवरी 2026 को 01 घंटे 15 मिनट की देरी से रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Share this

You may have missed