Train Fire:टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो AC कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, मौत की आशंका

Share this

अनकापल्ली। आंध्रप्रदेश के अनकापल्ली जिले में एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। यह घटना एलामंचिली के पास हुई, जहां ट्रेन के दो एसी कोच आग की चपेट में आ गए। आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोच से धुआं और आग की लपटें उठती देख यात्रियों ने तुरंत चेन खींचकर ट्रेन को रोका। इसके बाद रेलवे प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस घटना में ई यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया।

घटना को लेकर एक व्यक्ति की मौत की अपुष्ट खबरें सामने आ रही हैं, हालांकि रेलवे प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सूचना मिलते ही रेलवे और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

फिलहाल रेलवे प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस हादसे के बाद कुछ समय तक रेल यातायात भी प्रभावित रहा।

 

Share this