Train cancel: रेलवे ने 21 लोकल-पैसेंजर ट्रेनें की रद्द, 3 दिन तक प्रभावित रहेगा सफर
Share this
रायपुर। अगर आप ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। रेलवे ने लोकल और पैसेंजर मिलाकर कुल 21 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इससे यात्रियों को आने वाले दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार डोंगरगढ़ में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से नागपुर–रायपुर रूट पर चलने वाली कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। यह कार्य 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेगा, जिसके दौरान इन ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से रद्द रहेगा।
रद्द की गई ट्रेनों में अधिकतर लोकल और पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल रोजाना यात्रा करने वाले यात्री करते हैं। ऐसे में कामकाजी यात्रियों और छात्रों को खासा दिक्कत हो सकती है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
