मेट्रो के 32वें स्थापना दिवस में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बोले- ‘गति’ और ‘शक्ति’ के युग में भारत अग्रसर…NV News

Share this

NV News Raipur- आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने भारत मंडपम में दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली मेट्रो परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह नेटवर्क केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि लाखों यात्रियों के विश्वास का प्रतीक है। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मंत्री साहू ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बुनियादी ढांचे में आए बदलावों को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भारत का मेट्रो नेटवर्क अब 1150 किलोमीटर से अधिक हो चुका है और भारत जल्द ही दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने ‘गति’ और ‘शक्ति’ के नए युग का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 के बाद से सड़कों और एक्सप्रेस-वे के निर्माण में रिकॉर्ड तेजी आई है।

श्री साहू ने दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, दक्षता और सौर ऊर्जा जैसे टिकाऊ प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कड़कड़डूमा और द्वारका जैसे क्षेत्रों में ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) के महत्व पर जोर दिया, जहाँ परिवहन के साथ आवासीय और वाणिज्यिक सुविधाओं का समन्वित विकास हो रहा है। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को ‘मेट्रो पर्सन’ और ‘बेस्ट स्टेशन’ जैसे वार्षिक पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।

Share this

You may have missed