Today’s Horoscope 7 October 2025, Tuesday: सर्वार्थ सिद्धि योग में करें आराधना, जीवन में आएगी नई ऊर्जा और सिद्धि…NV News 

Share this

आज का पंचांग:

दिन: मंगलवार

तिथि: शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि सुबह 9:17 तक, उसके बाद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी

नक्षत्र: रेवती नक्षत्र पूरी रात चलता रहेगा

शुभ मुहूर्त: 

ब्रह्म मुहूर्त: 5:40-6:30,

अभिजित मुहूर्त: 12:39-13:25,

विजय मुहूर्त: 14:56-15:41

अमृत काल: 12:49-14:15

सूर्य उदय: 6:24 AM,

सूर्यास्त: 6:04 PM

• आज सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ समय दोपहर 2 बजकर 58 मिनट से आरंभ होगा।इसलिए आज ध्यान, जप, व्रत और पूजा करने से मनोकामनओं की पूर्ति शीघ्रहोती हैं।

• “सर्वार्थ सिद्धि योग” के काल में प्रयास करने से सफलता-प्राप्ति की संभावना अधिक होती हैं।

• नक्षत्र रेवती होने के कारण संवेदनशील भावनात्मक प्रभाव हो सकते हैं, अतः वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण आवश्यक होगा।

आज का भविष्यफल 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार (Today’s Horoscope 7 October 2025, Tuesday)

 

1.मेष राशि (Aries)

आज आपके लिए शुभ अवसर सामने आएँगे, विशेष रूप से कार्यक्षेत्र एवं सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी संभव है। लेकिन अहंकार से बचें। संत तुलसी का दान करें।

उपाय: हनुमान जी की मंत्रों-उच्चारण करें,वस्त्र में हल्का-लाल रंग पहनें।

 

2.वृषभ राशि (Taurus)

आर्थिक रूप से आज लाभ मिलने की संभावना है।निवेश या किसी सौदे से धन लाभ हो सकता है। घरेलू संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

उपाय: गाय या गौ-खाद्य का दान करें,हरे रंग की वस्तु दान से भाग्य बढ़ेगा।

 

3.मिथुन राशि (Gemini) 

आज संबंधों में सामंजस्य रहेगा, कार्यों में गति आएगी। लेकिन भाषा या वाणी में सावधानी आवश्यक है।मधुर बोलें।

उपाय:हरी रंग की चीजें रखें, गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

 

4.कर्क राशि (Cancer) 

आपको पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा, कुछ पुराने झमेले सुलझ सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।मीठे विचार रखें।

उपाय:शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और,आध्यात्मिक ग्रंथों का पाठ करें।

 

5.सिंह राशि (Leo)

आज आपको नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा, आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। किन्तु अहंकार से जुड़े विवाद हो सकते हैं।

उपाय:सूर्य मंत्र का जाप करें,सुनहरा या चमकीला वस्त्र पहनना शुभ रहेगा।

 

6.कन्या राशि (Virgo)

आज आपको कार्य-क्षेत्र में सफलता मिलेगी, योजनाएँ आगे बढ़ेंगी। लेकिन अत्यधिक कार्यभार से थकान हो सकती है।हल्का भोजन लें।

उपाय: हरी वस्तु दान करें, ब्राह्मणों को भोजन कराएँ।

 

7.तुला राशि (Libra)

आज साझेदारी व संबंधों में सामंजस्य रहेगा। विवादों से दूर रहने की आवश्यकता। मधुर वाणी रखें।

उपाय:गुलाब अर्पित करें, सफेद या हल्के रंग पहने।

 

8.वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज कुछ आकस्मिक लाभ हो सकता हैं। योजनाओं में तेजी आएगी। लेकिन विरोधी सतर्क रहें।

उपाय:लाल चंदन का तिलक करें, और मंत्र जाप करें।

 

9.धनु राशि (Sagittarius)

आज शिक्षा, यात्रा, और नए अनुभवों के लिए दिन अनुकूल हैं।आलस्य न करें, समय पर निर्णय लें।

उपाय:पीले रंग की वस्तु पहनें या दान करें, यज्ञ या हवन करें।

 

10.मकर राशि (Capricorn)

आज आपके पुराने प्रोजेक्ट पूरे होने की संभावना है। करियर में स्थिरता रहेगी।

उपाय:पीपल के नीचे दीप जलाएँ, सफेद वस्त्र पहनें।

 

11.कुंभ राशि (Aquarius)

आज सामाजिक एवं मान-सम्मान की दृष्टि से दिन शुभ है। सहयोगी हाथ मिलेंगे।

उपाय: हल्का नीला या आसमानी रंग पहनें, सरसों का तेल दान करें।

 

12.मीन राशि (Pisces)

आपके कार्यों में सुधार और उन्नति की संभावना है। लेकिन जोखिमयुक्त कार्यों में सावधानी बरतें।

उपाय: चंद्रमा को दूध अर्पित करें, सफेद वस्तु दान करें।

 

आज का विशेष महत्व सभी जातकों के लिए:

• पौर्णिमा का पावन दिन:पौर्णिमा यानी चंद्रमा का पूर्ण रूप,जब चाँद अपनी पूर्ण ज्योति से प्रकाशित होता है।

इस दिन को शुद्धता, पूर्णता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।शास्त्रों में कहा गया है कि पूर्णिमा की रात को देवी-देवताओं की ऊर्जा पृथ्वी पर सबसे अधिक प्रभावी होती है।इसलिए ध्यान, जप, व्रत, और पूजा करने से मनोकामनाएँ शीघ्र पूरी होंगी।यानी यह वह दिन है जब आपकी साधना, संकल्प और आस्था का फल कई गुना बढ़ जाएगा।

 

सभी राशि वालों के लिए विशेष सुझाव सर्वार्थ सिद्धि योग में करें पूजा और आराधना:

“सर्वार्थ सिद्धि योग” का अर्थ: ऐसा शुभ समय जिसमें किए गए सभी कार्यों में सिद्धि और सफलता प्राप्त होती है।यह एक दुर्लभ ज्योतिषीय योग है, जो तब बनता है जब विशिष्ट नक्षत्र और वार का संयोजन होता है।

• इस योग में पूजा-पाठ, मंत्रजाप, दान, या किसी नए कार्य की शुरुआत करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।आज पौर्णिमा के दिन “सर्वार्थ सिद्धि योग” बन रहा हैं।

• आज के दिन देवी-देवताओं की आराधना,हनुमान जी या विष्णु भगवान की पूजा,या देवी लक्ष्मी-सिद्धिदात्री की उपासना करने से अद्भुत परिणाम प्राप्त होंगे।

Share this