Today’s Horoscope 11 November 2025: जानें गजकेसरी योग और वक्री गुरु से लाभ मिलने वाली तीन राशियाँ…NV News

Share this

आज का राशिफल 11 नवंबर 2025, मंगलवार (Today’s Horoscope 11 November 2025, Tuesday)

आज 11 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं और पुष्य नक्षत्र में संचारित हैं। साथ ही गुरु भी कर्क राशि में ही स्थित हैं, जिससे गजकेसरी योग का शुभ संयोग बन रहा है। यह योग विशेष रूप से कर्क, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

हालांकि,आज गुरु वक्री चाल में हैं, जिससे कुछ मामलों में निर्णय लेने में विलंब या सतर्कता की आवश्यकता हो सकती है। ऐसे में आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने वालों के लिए अधिक लाभकारी रहेगा।आइए जानते हैं आज सभी राशियों का भविष्यफल:- 

1.मेष राशि (Aries)

आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा स्तर बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।

लाभ: नौकरी या व्यापार में लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सावधानी: वाणी पर नियंत्रण रखें, विवाद से बचें।

 

2.वृषभ राशि (Taurus)

परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी अस्थिरता हो सकती है। निवेश में जल्दबाजी न करें।

लाभ: पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, छोटे निवेश लाभ दे सकते हैं।

सावधानी: स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखें।

 

3.मिथुन राशि (Gemini)

आज आपके कार्यों में प्रगति होगी।कुछ पुराने कामकाज पूरे हो सकते हैं। ध्यान रखें कि, बातचीत में सचेत रहें।

लाभ: कामकाज में सफलता, सामाजिक संबंधों में मजबूती बढ़ेगी।

सावधानी: झूठे वादों और अफवाहों से दूर रहें।

 

4.कर्क राशि (Cancer)

आपके लिए आज का दिन बेहद शुभ है। गजकेसरी योग के कारण आर्थिक और मानसिक लाभ होगा। प्रेम और परिवार में सुखद रहेगा।

लाभ: धन लाभ, मानसिक संतोष और सामाजिक मान।

सावधानी: वक्री गुरु के कारण कुछ निर्णय स्थगित कर सकते हैं।

 

5.सिंह राशि (Leo)

आज आपकी ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी। यात्रा और नए प्रोजेक्ट्स लाभदायक रहेंगे।

लाभ: नए अवसर मिलेंगे ,पेशेवर प्रगति होंगी।

सावधानी: अहंकार और लालच से बचें।

 

6.कन्या राशि (Virgo)

आज आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

लाभ: धन लाभ, घर-परिवार में सुख की प्राप्ति होगी।

सावधानी: वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

 

7.तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। गजकेसरी योग के कारण आपके कार्य और संबंध लाभकारी रहेंगे।

लाभ: संबंधों में मधुरता, कामकाज में सफलता, आर्थिक लाभ मिलेगा।

सावधानी: वक्री गुरु के कारण निर्णय सोच-समझ कर लें।

 

8.वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपके लिए दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज में मेहनत अधिक होगी लेकिन परिणाम समय पर मिलेंगे।

लाभ: मानसिक संतोष, कार्यक्षेत्र में स्थिरता।

सावधानी: विवाद और अनावश्यक बहस से दूर रहें।

 

9.धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। यात्रा और नए अवसर लाभकारी रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताना सुखद होगा।

लाभ: आज आर्थिक लाभ, सामाजिक प्रतिष्ठा होगी।

सावधानी: निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।

 

10.मकर राशि (Capricorn)

आज आपके प्रयासों का फल मिलेगा। धैर्य और मेहनत से सफलता सुनिश्चित है।

लाभ: नौकरी और व्यापार में सफलता, सम्मान प्राप्त होगी।

सावधानी: स्वास्थ्य और मानसिक तनाव पर ध्यान दें।

 

11.कुम्भ राशि (Aquarius)

आज आपका सामाजिक और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभकारी हो सकती है।

लाभ: मित्र और परिवार से सहयोग मिलेगा।मानसिक शांति बनी रहेंगी।

सावधानी: वित्तीय मामलों में जल्दबाजी न करें।

 

12.मीन राशि (Pisces)

आज आपके लिए दिन उत्साहजनक है। रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

लाभ: नई सोच और योजनाओं से सफलता और आर्थिक लाभ प्राप्त होंगी।

सावधानी: स्वास्थ्य और नींद पर ध्यान दें।

आज का दिन विशेष रूप से कर्क, तुला और धनु राशि के लिए शुभ है। गजकेसरी योग के कारण मानसिक, सामाजिक और आर्थिक लाभ मिलेगा। अन्य राशियों के लिए सावधानी और संयम के साथ आज का दिन बिताना लाभकारी रहेगा।

Share this

You may have missed