शराब पीकर ड्यूटी करने वाले तीन आरक्षक सेवा से बर्खास्त, SP का सख्त संदेश

Share this

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने विभागीय अनुशासन और प्रोफेशनलिज़्म को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। शराब सेवन, कर्तव्यच्युति और अनुशासनहीनता के गंभीर मामलों में तीन आरक्षकों को निलंबित कर सेवा से पदच्युत कर दिया गया है।

एसपी के निर्देश पर की गई विभागीय जांच में तीनों पुलिसकर्मियों का आचरण पुलिस विभाग की गरिमा, अनुशासन और जनता के प्रति जवाबदेही के विपरीत पाया गया।

आरक्षक 52 अनिल मिरज – 334 दिन की अनाधिकृत अनुपस्थिति

जांच में पाया गया कि आरक्षक अनिल मिरज ने बिना सूचना लंबे समय तक अनुपस्थित रहने की आदत बना ली थी।

334 दिन की अनाधिकृत अनुपस्थिति

मोटर वारंट गुम करना

22 बार दंडित होना

नोटिस तामील में लापरवाही

इन सभी तथ्यों ने स्पष्ट किया कि आरक्षक अपने कर्तव्य के प्रति पूरी तरह उदासीन था तथा विभागीय अनुशासन को लगातार चुनौती दे रहा था।

आरक्षक 517 आदित्य तिवारी – बंदी पेशी के दौरान शराब पीकर सो गया

आरक्षक आदित्य तिवारी का कदाचार अत्यंत गंभीर पाया गया।

बंदी पेशी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के दौरान शराब सेवन

न्यायालय परिसर के बाहर नशे में सो जाना

ड्यूटी छोड़कर फरार होना

91 दिन गैरहाजिर रहना

पूर्व में कई बार नशे में पाए जाने और दंडित होने के बावजूद उसका व्यवहार नहीं बदला।

 

आरक्षक चालक 272 राजेश उपाध्याय – SP ऑफिस में नशे में पहुँचा

जांच में यह भी सिद्ध हुआ कि चालक आरक्षक राजेश उपाध्याय—

एसपी कार्यालय में नशे की हालत में उपस्थित हुआ

गणवेश अव्यवस्थित पाया गया

स्टाफ से वाद-विवाद और अनर्गल बातें

विभागीय नियमों का सीधा उल्लंघन करते हुए बार-बार दंडित होने के बाद भी कोई सुधार नहीं दिखा।

कबीरधाम पुलिस का कड़ा संदेश:-

कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि—

“नशाखोरी, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और कर्तव्यच्युति किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो कर्मचारी पुलिस की साख को क्षति पहुँचाएंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई होगी।”

पुलिस विभाग में केवल वही कर्मचारी सेवा में बने रहेंगे, जो अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और प्रोफेशनलिज़्म के उच्च मानकों का पालन करेंगे।

Share this

You may have missed