Mungeli में इतिहास रचेगा महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण, स्वर्णिम पल का बनेगा साक्षी पूरा शहर — भाजपा नेता पुष्पेंद्र परिहार

Oplus_131072

Share this

NV News mungeli: वीर शिरोमणि Maharana Pratap की जयंती के अवसर पर 10 मई 2026, रविवार को मुंगेली में महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण, जयंती एवं शपथ समारोह का भव्य आयोजन सुबह 12 बजे से 3:00 बजे तक मंगल भवन बायपास रोड मुंगेली में किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।

भाजपा नेता Pushpendra Parihar ने कहा कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण मुंगेली के लिए ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम दिन होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh सहित सभी अतिथियों, समाज प्रमुखों एवं नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे, जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। अति विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय राज्य मंत्री Tokhan Sahu, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री दयालदास बघेल एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव शामिल रहेंगे।

विशिष्ट अतिथियों में विधायक पुन्नूलाल मोहले, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व विधायक रजनीश सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भूपेंद्र सिंह, पूर्व संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकमल सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रोहित शुक्ला, कनौजिया क्षत्रिय समाज के संरक्षक शंकर सिंह परिहार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282 होरी सिंह डोड, एडिटोरियल डायरेक्टर मनोज सिंह बघेल एवं पार्षद आयशा मकबूल खान भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष उपस्थिति मुंगेली, अध्यक्ष छ.ग. कनौजिया क्षत्रिय समाज आनंद वल्लभ सिंह राठौर, राजपूत क्षत्रिय महासभा 1282 लखन सिंह राजपूत, परिक्षेत्र अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय समाज पं. क्र. 3738 नर्मदा सिंह राजपूत, लोरमी परिक्षेत्र अध्यक्ष राजपूत क्षत्रिय महासभा भीष्म सिंह राजपूत एवं मुंगेली उपस्थिति अध्यक्ष कनौजिया क्षत्रिय समाज चित्रकांत सिंह श्रीनेत की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

समारोह के तहत दोपहर 12 बजे मंगल भवन मुंगेली में शपथ एवं जयंती समारोह आयोजित होगा, जबकि दोपहर 3 बजे महाराणा प्रताप चौक में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा
पुष्पेंद्र परिहार ने समस्त राजपूत क्षत्रिय समाज एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

Share this

You may have missed