सगाई से ठीक पहले उठा ले गये पुलिस, पहली प्रेमिका ने बताया सच

Share this

NV News:-    छत्तीसगढ़ के धमतरी के केरेगांव थाना क्षेत्र के कुकरेल में पुलिस ने एक युवक को सगाई होने के ठीक पहले गिरफ्तार कर लिया. युवक की गिरफ्तारी के बाद पीछे-पीछे पुलिस थाना पहुंचे परिवार को तब बड़ा झटका लगा, जब गिरफ्तारी की वजह पता चली।

पुलिस ने परिवार वालों को पूरी सच्चाई बताई. युवक के खिलाफ की गई लिखित शिकायत की कॉपी भी दिखाई. दरअसल मामला इश्क में धोखा और दैहिक शोषण का है. इसके चलते ही सगाई से ठीक पहले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.

धमतरी की केरेगांव पुलिस ने बताया कि कुकरेल में रहने वाले 25 साल के देव नारायण ने पहले एक युवती से प्रेम संबंध बनाए, जो लंबे समय तक चला. इस बीच कई बार युवती से शारीरिक संबंध भी बने. देवनारायण युवती को शादी करने का झांसा देकर बार बार दैहिक शोषण करता रहा. फिर अचानक वो युवती से दूरी बनाना शुरू कर दिया. इसका कारण भी उसने युवती को नहीं बताया. इसके बाद युवती ने देवनारायण द्वारा दूरी बनाने के कारणों का पता लगाना शुरू किया तो वो भी हैरान रह गई. सच्चाई पता चलने के बाद उसने पुलिस से लिखित शिकायत की. लड़की की लिखित शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है.

दूसरी जगह तय हो गई थी शादी

दरअसल देवनारायण की एक दूसरी युवती से शादी तय हो चुकी थी. बीते रविवार को सगाई होने वाली थी. पुलिस के मुताबिक इस बात की खबर देवनारायण की प्रेमिका को लगी तो, केरेगांव थाना में शिकायत दर्ज करवा दी. केरेगांव पुलिस ने मामला रजिस्टर कर लिया और फौरन देवनारायण के घर पहुंच गई. उस समय देवनारायण अपने परिवार के साथ सगाई में जाने के लिए तैयार था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस थाने ले जाकर पूछताछ की. इसके बाद कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करवाया. पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Share this

You may have missed