रायपुर-कल ही मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल की गई नई फ़ार्च्यूनर और आज सुरक्षा कर्मियो को मारना पड़ गया धक्का…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के काफिले में शामिल अति आधुनिक फार्च्यूनर एसयूवी कार में खराबी आ गई। उस वक्त सीएम बघेल को पाटन से लौटना था। जिस एसयूवी में सीएम सवार हो रहे थे वह बुलेट प्रूफ एसयूवी खराब हो गई।

इसे सीएम सुरक्षा में चूक के रूप में देखा जा रहा है। राजधानी वापसी के लिए सीएम को इंतजार करना पड़ा।. बताया जा रहा है कि धक्के मारकर गाड़ी को सुरक्षा जवानों ने किनारे किया।

सीएम भूपेश के काफिले के लिए कल ही गाड़ियां बदली गई हैं। नई फॉर्च्यूनर में 8 सामान्य और 4 बुलेट प्रूफ एसयूवी शामिल किए गए हैं।

Share this

You may have missed