बाइक शो रूम के मैनेजर ने बाइक बनवाने आए युवक से की मारपीट, एफआईआर दर्ज- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News भिलाई: बाइक की बैटरी व स्टाटर खराब होने पर शो रूम जाने पर मैनेजर ने पीड़ित के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला समने आया है। शिकायत पर पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ धारा 294,506,323 के तहत कार्रवाई किया है।

पुलगांव पुलिस ने बताया कि दामाद पारा दुर्गा मंदिर पास ,ग्राम डाण्डेसरा निवासी चंद्र कुमार साहू ने शिकायत किया है की ग्राम नगपुरा स्थित देवांगन आटो शो रूम से वर्ष 2022 में नई बाइक खरीदा था। जिसका बैटरी व स्टाटर खराब होने के चलते बाइक सुधरवाने ग्राम नगपुरा के आटो शो रूम के पहुचा। शो रूम मालिक दीन दयाल देवांगन को बाइक की समस्या से अवगत कराया।

तब मालिक ने शोरुम के मैनेजर दिनेश कुमार यादव को फोन पर बताया कि चंद्रकुमार साहू की बाइक को ठीक से चेक कर बनाने ही हिदायत दी। तब चंद्र कुमार के शोरूम में पहुचते ही मैनेजर दिनेश ने वाहन मे समस्या रहती है तो मालिक को शिकायत करने की क्या जरूरत है। महकर गालीगलौज कर मारपीट किया। घटना में चंद्र कुमार के सिर मे चोंट आई है।

Share this

You may have missed