CG BREAKING-गार्ड ने पुलिस को सुनाई फर्जी लूट की कहानी,जांच से सामने आई सच्चाई…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-रायपुर। राजधानी में लूट के प्रकरण मामलें में पुलिस को गार्ड ने सुनाई थी फर्जी कहानी। पुलिस ने बताया कि गार्ड के पास से मंदिर की चाबी गुम हो गई थी जिसके बाद उसने पुलिस हंगामा मचाया कि उससे कुछ अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की है। पुलिस ने जब मंदिर का सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमे इस तरह की कोई वारदात सामने नहीं आई। सख्ती से पूछताछ करने पर मंदिर के गार्ड ने पुलिस से सच्चाई बताई। नौकरी जाने के भय से रची लूट की फर्जी कहानी। पूछताछ में मंदिर के पुजारी ने किया खुलासा।

ये थी पूरी फर्जी कहानी शहर के आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर के गार्ड के साथ 2 अज्ञात लोग मारपीट कर चाबियों का गुच्छा छीनकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक आधी रात करीब 3 बजे मंदिर के गार्ड सुभाष पांडे के साथ चाकू दिखाकर मारपीट की गई है. मारपीट करने वाले बदमाश चाबियों का गुच्छा छीनकर फरार हो गए। चाबी नहीं होने के कारण सुबह मंदिर के कपाट नहीं खुल पाए । इससे माता रानी के सुबह दर्शन करने वाले मायूस हैं। वहीं सिविल लाइन पुलिस मौके पर पड़ताल कर रही है।

Share this

You may have missed