CG NEWS-नक्सलियों का आतंक,सरे आम युवक की टंगिये और चाकू से हमला कर की हत्या…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-बीजापुर – छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की एक बार फिर कायराना करतूत सामने आई है. उसूर धान मंडी में किसानों के भीड़ के बीच पूर्व सेल्समैन को चाकू और टंगिये से वार कर मौत के घाट उतार दिया.

 

घटना को सुबह करीबन दस बजे धान मंडी में पहुंचे तीन हथियारबंद नक्सलियों ने ग्राम पोलमपल्ली निवासी राममूर्ति गटपल्ली पिता कन्ना गटपल्ली (40 वर्ष) चाकू औप टंगिया से पीठ, छाती एवं सिर पर वार कर हत्या कर दी. राममूर्ति विगत 10 वर्षों से उसूर में रह कर धान खरीदी केन्द्र में खरीदी-बिक्री का काम करता था.

अंजाम दिया. घटना से धान बेचने पहुंचे किसानों में दहशत का माहौल है. समाचार लिखे जाने तक पूर्व सेल्समैन का शव मंडी में ही पड़ा हुआ था. घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस एसडीओपी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या फिर अन्य किसी कारणों की जांच में जुटी हुई है.

Share this

You may have missed