भीषण बस हादसा: खाई में गिरने से 8 की मौत, कई यात्री गंभीर घायल

Share this

सुकमा/आंध्रप्रदेश। आंध्रप्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि 8 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुकमा जिले से लगे सीमा क्षेत्र में हुई, जिसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। खाई में गिरी बस तक पहुंचने में टीमों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

सूत्रों के अनुसार, बस अरुकु से रायलसीमा के चित्तूर की ओर जा रही थी, तभी मारेडमिल्ली घाट के घुमावदार मोड़ों पर संतुलन बिगड़ गया और बस खाई में जा गिरी। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों की पुष्टि की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, ओवरस्पीड या चालक का नियंत्रण खोना बड़ी वजह हो सकती है।

स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

Share this

You may have missed