तखतपुर न्यूज़-पति पत्नी और बच्ची की रोड एक्सीडेंट में मौत-N.V न्यूज़:

Share this

N.V. न्यूज़ बिलासपुर : एक भीषण सड़क हादसे की खबर बिलासपुर से है। जहां बाइक सवार पति पत्नी और बच्ची की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई । घटना उसलापुर ब्रिज की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक तखतपुर क्षेत्र के बेलपान मेला से एक दंपत्ति बाइक पर वापस अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान मालवाहक गाड़ी (माजदा) की चपेट में उनकी बाइक आ गई, जिसकी वजह से पति-पत्नी और बाइक सवार बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मृतक कोटा के लमकेना का रहने वाला था। अभी फिलहाल यह परिवार तिफरा के मन्नाडोल में रह रहा था। घटना के बाद सिविल लाइन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हादसे के बाद लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला।

Share this

You may have missed