T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव को कप्तानी, 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित
Share this
मुंबई। अगले साल भारत–श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा की, जिसकी कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है।
टीम के बल्लेबाजी विभाग की जिम्मेदारी युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को दी गई है, जबकि ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पंड्या अहम भूमिका निभाएंगे। तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई अनुभवी जसप्रीत बुमराह करेंगे। अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
चयन में सबसे बड़ा आश्चर्य शुभमन गिल को टीम में जगह न मिलना रहा। वहीं, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों को मौका देकर चयनकर्ताओं ने युवा और अनुभव का संतुलन साधने की कोशिश की है।
बीसीसीआई के अनुसार, यही टीम विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टी-20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी। टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी।

टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
अभिषेक शर्मा
संजू सैमसन
तिलक वर्मा
हार्दिक पंड्या
शिवम दुबे
अक्षर पटेल (उपकप्तान)
रिंकू सिंह
जसप्रीत बुमराह
हर्षित राणा
अर्शदीप सिंह
कुलदीप यादव
वरुण चक्रवर्ती
वाशिंगटन सुंदर
ईशान किशन
टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रुप:
ग्रुप A: भारत, अमेरिका, नामीबिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान
ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान
ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल
ग्रुप D: दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई
टी-20 विश्व कप 2026 में भारत के मुकाबले:
भारत vs अमेरिका – 7 फरवरी – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
भारत vs नामीबिया – 12 फरवरी – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
भारत vs पाकिस्तान – 15 फरवरी – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
भारत vs नीदरलैंड – 18 फरवरी – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
