Swachhta Drive: SWM Rules 2026 पर छात्राओं को जागरूक कर रहा निगम, रायपुर में अभियान…NV News

Share this

NV News – रायपुर, 07 अप्रैल 2026। रायपुर नगर निगम द्वारा शहर के जगन्नाथ राव दानी शासकीय कन्या विद्यालय में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम 2026 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाना है।

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहां छात्राओं और स्कूल स्टाफ को नए नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि SWM नियम 2026 के तहत अब कचरे को चार श्रेणियों—गीला, सूखा, विशेष देखभाल और सैनेटरी अपशिष्ट—में अलग करना अनिवार्य होगा।

इस दौरान छात्राओं ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 के तहत लागू दो डिब्बा प्रणाली की अपनी समझ को भी साझा किया और कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में स्वच्छता के महत्व और विकसित भारत के निर्माण में उसकी भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिससे छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर निगम का यह अभियान बच्चों के माध्यम से समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में शहर को और स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।

Share this

You may have missed