अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण, जाने कब तक है अंतिम तिथि

Share this

N.V.news मुंगेली : अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्लूएस) वर्गों के सर्वे के लिए नवीन पंजीयन हेतु मॉप-अप राउंड के तहत पोर्टल 17 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर  राहुल देव ने नगरीय क्षेत्रों में संचालित कचरा कलेक्शन गाड़ी के माध्यम से उद्घोषणा कराने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

इसी तरह उन्होंने जारी होने वाले समस्त शासकीय विज्ञापनों में भी अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वे में पंजीयन किए जाने हेतु अपील उल्लेखित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों से मुनादी कराने, समस्त ग्राम पंचायतों और उनके आश्रित ग्रामों में दीवार लेखन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

 

Share this

You may have missed