सूरजपुर पुलिस का ‘सिंघम’ अवतार: पेट्रोल पंप पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, सड़क पर निकाला गया पैदल जुलूस…NV News
Share this
सूरजपुर: जिले के एक पेट्रोल पंप पर नशे की हालत में गुंडागर्दी और गाली-गलौज करने वाले चार आरोपियों को सूरजपुर पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दबोच लिया। सार्वजनिक स्थान पर अशांति फैलाने और कर्मचारियों को धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए उनका शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, चारों आरोपी नशे में धुत होकर पेट्रोल पंप पहुँचे थे। वहां उन्होंने न केवल शराब पी, बल्कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की और हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जुलूस निकालकर सिखाया सबक
आरोपियों के मन से अपराध का नशा उतारने के लिए पुलिस ने उन्हें हथकड़ी लगाकर पैदल ही थाने तक ले गई। इस दौरान आरोपियों के चेहरे पर खौफ साफ देखा जा सकता था। सूरजपुर एसपी ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी या गुंडागर्दी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
