Suside News: अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Share this

कोसमन्दा (चाम्पा)। चाम्पा के कोसमन्दा क्षेत्र अंतर्गत अमरैय्या पारा, वार्ड क्रमांक 5 में एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान पुष्पेंद्र वैष्णव, पिता शत्रुघ्न वैष्णव, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है। पुष्पेंद्र वैष्णव ने अपने घर में टिन शेड के लिए लगी पाइप से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

oplus_262146
Share this

You may have missed