रायपुर में S.I.R कार्यक्रम की निगरानी के लिए प्रदेशस्तरीय कंट्रोल रूम गठित
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में संचालित एस.आई.आर (Special Inspection Report) कार्यक्रम की प्रभावी निगरानी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर राजीव भवन, रायपुर में प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है।
कंट्रोल रूम के संयोजक के रूप में सलाम रिजवी की नियुक्ति की गई है, जबकि सदस्यों में चंद्रवती साहू, पल्लवी सिंह, पूजा देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, साक्षी सिरमौर, दीप्तेश चटर्जी, अशोक चतुर्वेदी, गीता सिंह, प्रेमलता बंजारे, कविता वर्मा, प्रेरणा साहू, डिम्पल खान, दिनेश निर्मलकर, अनिल मित्तल, जयप्रकाश साहू, सादिक अली और मोहसिन खान को शामिल किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि गठित कंट्रोल रूम एस.आई.आर कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु जिला, शहर, नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, ब्लॉक प्रभारियों, विधायकों व विधायक प्रत्याशियों, वरिष्ठ नेताओं एवं एआईसीसी द्वारा गठित एस.आई.आर समिति के संयोजकों और सह-संयोजकों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित करेगा।
इस कंट्रोल रूम का उद्देश्य विभिन्न जिलों से प्राप्त सूचनाओं, कार्य योजनाओं और कार्यक्रम की प्रगति की निगरानी करते हुए एस.आई.आर कार्यक्रम को सफल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है।
कांग्रेस ने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे आवश्यक सहयोग प्रदान करते हुए कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।
