दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराया: रायपुर में रचा इतिहास
Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से हराकर विदेशी सरजमीं पर सबसे बड़े रन चेज का नया रिकॉर्ड बनाया।
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लेकिन जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाजी कर लक्ष्य को 4 विकेट शेष रहते ही हासिल कर लिया।
भारत की पारी – कोहली और गायकवाड़ का शतक, राहुल का कमाल
ओपनर रोहित शर्मा (14) और यशस्वी जायसवाल (22) ने सधी शुरुआत दी, लेकिन दोनों जल्दी आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए धमाकेदार 195 रनों की साझेदारी की।
ऋतुराज गायकवाड़ – 105 रन (83 गेंद, 12 चौके, 2 छक्के)
विराट कोहली – 102 रन (93 गेंद, 7 चौके, 2 छक्के)
यह कोहली का 53वां वनडे शतक और इंटरनेशनल क्रिकेट में 84वां शतक रहा।
अंत में कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने 43 गेंदों में नाबाद 66 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि रवींद्र जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम ने 358/5 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने 2 विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी और नांद्रे बर्गर ने 1-1 विकेट चटकाया।
दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक जीत – मार्करम और मैथ्यू का दम
359 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 26 रन पर क्विंटन डिकॉक (8) आउट हो गए।
कप्तान बावुमा भी 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजों ने मैच पलट दिया।
डेवाल्ड ब्रेविस – 54 रन (34 गेंद)
एडन मार्करम – 110 रन (98 गेंद)
मैथ्यू ब्रेट – 68 रन (64 गेंद)
मार्करम और मैथ्यू ने जिम्मेदारी भरी पारियां खेलकर टीम को रिकॉर्ड जीत दिलाई। यह विदेशी धरती पर दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा रन चेज रहा, जिसने क्रिकेट फैंस को रोमांचित कर दिया।
