वनवासी बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, महिला जागृति मंडल ने ठंड से बचाव का दिया तोहफा

Share this

बिसोनी, अचानकमार। बिसोनी स्थित अचानकमार अभ्यारण के दूरस्थ वनवासी क्षेत्र में सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली, जब महिला जागृति मंडल मुंगेली द्वारा प्रयास वनवासी पाठशाला में अध्ययनरत बच्चों एवं उनके अभिभावकों को ठंड से राहत पहुंचाने हेतु स्वेटर, कंबल एवं वस्त्रों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत वनवासी पाठशाला बिसोनी के बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए, वहीं बच्चों के माता-पिता को साड़ी, कंबल, बनियान, पेंट-शर्ट आदि उपहार स्वरूप भेंट किए गए। इस सेवा कार्य ने दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच खुशी और अपनत्व का भाव उत्पन्न किया।

उक्त कार्यक्रम का संचालन महिला जागृति मंडल की सदस्य श्रीमती लक्ष्मी सोनी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इतने दूरस्थ क्षेत्र में, जहां शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, वहां प्रयास अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन द्वारा वनवासी पाठशाला का संचालन करना टीम की संवेदनशीलता और शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में श्रीमती प्रमिला चौरसिया ने कहा कि घने जंगल के भीतर इतने सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से विद्यालय का संचालन अपने-आप में अद्भुत एवं प्रेरणादायक है। इसके पश्चात श्रीमती सोनी द्वारा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया गया तथा स्वच्छता और व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व पर जानकारी दी गई।

महिला जागृति मंडल द्वारा प्रयास अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने वाले पाठशाला के शिक्षक-शिक्षिकाओं को बनियान-पायजामा एवं साड़ी भेंट कर सम्मान किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पाठशाला परिसर में महिला जागृति मंडल की सभी सदस्यों ने आम का पौधा रोपित किया और उपस्थित सभी वनवासी परिवारों से अपने-अपने घरों के आंगन में कम से कम एक फलदार पौधा लगाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रयास अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन द्वारा महिला जागृति मंडल की टीम का आभार व्यक्त करते हुए इस सेवा कार्य के लिए धन्यवाद प्रेषित किया गया। कार्यक्रम पश्चात सभी ग्रामीणों को मिठाई एवं बच्चों को चॉकलेट का वितरण महिला जागृति मंडल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महिला जागृति मंडल की प्रमुख सदस्यों में श्रीमती सरिता बाजपेयी, श्रीमती प्रमिला चौरसिया, श्रीमती सावित्री सोनी, श्रीमती मंजू सोलंकी, श्रीमती शीला जायसवाल, श्रीमती मेघा मिश्रा, कमल श्रीवास्तव, श्रीमती अटेम्प्ट सोनी, श्रीमती मधु उप्पल, श्रीमती सुधा राजपूत, रिंकी बनर्जी, शशि सोनी, श्रीमती संगीता छतरी, वंदना गुलहरे एवं श्रीमती शकुंतला राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

 

Share this

You may have missed