SEX रैकेट का खुलासा: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस ने 6 लड़कियां, एक संचालिका और 2 युवक सहित सात को किया गिरफ्तार…

Share this

NV news रायपुर:-  राजधानी में देर शाम रेड कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह लड़कियां, एक संचालिका और 2 युवकों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई लड़कियां सभी छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि, अनुपम गार्डन के सामने अलीशा स्पा सेंटर में देहव्यापार किया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने रात आठ बजे के करीब पुलिस के एक कर्मी को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। इस दौरान जैसे ही स्पा सेंटर की संचालिका से सौदा हुआ उसके बाद कॉन्स्टेबल ने बाहर खड़ी पुलिस की टीम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर में पहुंची।

Share this

You may have missed