राजधानी में भीषण सड़क हादसा: ओवरब्रिज पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 युवक गंभीर घायल

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बुधवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा ओवरब्रिज पर दो तेज रफ्तार कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कारों के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद ओवरब्रिज पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फंसे वाहनों को हटाकर ट्रैफिक सामान्य कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं, जिसके चलते टक्कर से बचने का कोई मौका नहीं मिल सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share this

You may have missed