छत्तीसगढ़ में लौटेगी कड़ाके की ठंड! IMD ने तापमान गिरने और शीतलहर की चेतावनी जारी की
Share this
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, लेकिन अब मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में ठंड में भारी बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, राज्य में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे कड़ाके की ठंड का दौर फिर शुरू होगा।
उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट:-
IMD ने विशेष रूप से उत्तरी छत्तीसगढ़ के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर शाम विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पिछले 24 घंटे का तापमान
दंतेवाड़ा – अधिकतम तापमान: 31.7°C
अंबिकापुर – न्यूनतम तापमान: 8.5°C
पिछले दिनों अंबिकापुर का तापमान 6°C तक पहुंच गया था, जिसके बाद अब फिर से इसमें गिरावट दर्ज होने लगी है।
इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, धमतरी और दुर्ग सहित कई जिलों में भी ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
तापमान बढ़ने से मिली थी राहत:-
बीते सप्ताह राज्य में तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई थी, जिससे ठंड में कमी महसूस की जा रही थी। हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह राहत अब समाप्त होने वाली है और राज्य में ठंड का असर एक बार फिर तेज होगा।
बढ़ सकता है वायरल फिवर और सर्दी-जुकाम का खतरा:-
मौसम के अचानक बदले मिजाज से वायरल फिवर, सर्दी-जुकाम और खांसी के मामलों में इजाफा हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग दो लेयर वाले गर्म कपड़े पहनें, अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और गर्म तरल पदार्थ का सेवन करें।
