एक कमरे में एक ही परिवार के 4 सदस्य की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जानिए क्या है पूरा मामला

Share this

NV News:-   मध्यप्रदेश के इंदौर में एक घर में परिवार के चार सदस्यों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मौके से एक सुसाइड नोट भी पुलिस को बरामद हुआ है।घटना बाणगंगा थाना इलाके के भागीरथ पुरा चौकी के पास की है। जहां अमित यादव, उसकी पत्नी टीना यादव, डेढ़ साल का बेटा और तीन साल की बेटी के शव घर में मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि पत्नी और बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद अमित ने आत्महत्या की है। बाणगंगा थाना पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्रित किए।
पुलिस के मुताबिक अमित यादव निजी कंपनी में टावर लगाने का काम करता था। कल रात को ही पूरा परिवार उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौटा था और सुबह से दोपहर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें लोन की किस्त ना चुकाने पर आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है। अमित ने पहले बच्चे और पत्नी को कोई जहरीली पदार्थ खिलाकर हत्या की और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर चारों शव को एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है।

Share this

You may have missed