CG NEWS-राजनांदगांव-स्कूल का प्रधान पाठक नाबालिग छात्राओ से करता था छेड़छाड़-NV NEWS

Share this

NV NEWS-राजनांदगांव/अंबागढ़ चौकी- छत्तीसगढ़ में नवगठित जिले राजनांदगांव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के तहत एक शर्मनाक घटना पेश आई है. य़हां पर एक स्कूली नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जिले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र का है. यहां पीड़ित प्रार्थियों ने अंबागढ़ चौकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के गांव में शासकीय प्राथमिक विद्यालय की अध्ययनरत छात्राओं के साथ आरोपी प्रधान पाठक कॉपी चेक करने के बहाने बालिकाओं पर बुरी नियत रखते हुए उनके शरीर के निजी अंगों से छेड़छाड़ किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबागढ़ चौकी पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधान पाठक हरीश कुमार मरावी (60) समनापुर जिला डिंडौंरी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध किया. 9 से 10 छात्राओं के साथ आरोपी प्रधान पाठक ने छेड़छाड़ की है. इसके बाद छात्राओं ने मोर्चा खोलते हुए आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ आवाज बुलंद की और अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपी प्रधान पाठक को 24 घंटे के भीतर अंबागढ़ चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.

Share this

You may have missed