Saree Scam: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिली कम लंबाई की साड़ी, धुलते ही उतरा रंग, जांच के आदेश…NV News

Share this

NV News – रायपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ा साड़ी वितरण घोटाला सामने आया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई साड़ियों में गंभीर गड़बड़ी की शिकायत मिली है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया है।

जानकारी के मुताबिक, कार्यकर्ताओं को 5.5 मीटर की बजाय केवल 5 मीटर लंबाई की साड़ी दी गई। इतना ही नहीं, साड़ियों की गुणवत्ता भी बेहद खराब बताई जा रही है—धोने के बाद रंग उतरने की शिकायतें सामने आई हैं, जिससे नाराजगी बढ़ गई है।

मामला सामने आने के बाद विभागीय मंत्री राजवाड़े ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों को पूरी सप्लाई चेन और खरीद प्रक्रिया की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार अब यह पता लगाने में जुटी है कि साड़ी सप्लाई में लापरवाही हुई है या फिर किसी स्तर पर गड़बड़ी (घोटाला) की गई है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Share this