सलमा सुल्तान मर्डर केस: कोर्ट में खुला ‘साइको किलर’ का खौफनाक चेहरा; कंप्यूटर में मिले कई लड़कियों के आपत्तिजनक फोटो, ब्लैकमेलिंग का था खेल!…NV News
Share this
कोरबा: न्यूज एंकर सलमा सुल्तान हत्याकांड की गुत्थी जैसे-जैसे सुलझ रही है, मुख्य आरोपी मधुर साहू के डार्क राज दुनिया के सामने आ रहे हैं। हालिया कोर्ट ट्रायल के दौरान यह खुलासा हुआ है कि मधुर साहू न केवल एक हत्यारा है, बल्कि वह ‘सीरियल मैनिपुलेटर’ और ‘साइको किलर’ की तरह व्यवहार करता था। जांच में पता चला है कि मधुर के कई लड़कियों के साथ संबंध थे और उसने अपने कंप्यूटर में दर्जनों लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो सहेज कर रखे थे।
ब्लैकमेलिंग और डिजिटल सबूतों का अंबार
कोर्ट में पेश किए गए साक्ष्यों के अनुसार, आरोपी लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और फिर उनके निजी पलों को रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करता था। सलमा सुल्तान की हत्या के पीछे भी इसी तरह के डिजिटल साक्ष्य और आपसी विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। मधुर साहू के कंप्यूटर से मिले डेटा ने पुलिस को चौंका दिया है, जिसमें कई अन्य लड़कियों की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ किया गया था। विशेषज्ञों का मानना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति किसी अपराधी प्रवृति वाले ‘साइकोपैथ’ जैसी है।
