RVV Exam Result 2024 अगले कुछ दिनों में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा परिणाम होगी जारी, मूल्यांकन सिस्टम में बदलाव.. NV News

Share this

NV News रायपुर( RVV Exam Result 2024): पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा दे रहे छात्रों को परिणाम के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अप्रैल में ही वार्षिक परीक्षाओं के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन सिस्टम में बदलाव किया है। इस बार उत्तर-पुस्तिकाओं का केंद्रीय मूल्यांकन चल रहा है।

 

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं मार्च में शुरू हुईं। मार्च के दूसरे सप्ताह से ही उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। मूल्यांकनकर्ता विश्वविद्यालय परिसर में ही आकर कापी जांच रहे हैं। कई विषयों की कापियों की जांच हो चुकी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन इसी महीने से Result जारी करने की तैयारी कर रहा है।

 

अगले कुछ दिनों में सार्टिफिकेट कोर्स और जिन कोर्स में छात्रों की संख्या कम है, उनके परिणाम जारी होंगे। बीए, बीएससी, बीकाम, बीसीए समेत अन्य में सबसे पहले बीसीए और बीकाम फाइनल के Result जारी होने की संभावना है। परीक्षाएं महीने के तीसरे सप्ताह तक चलेंगी। लगभग एक लाख 40 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं।

RVV Exam Result 2024 इंतजार की घड़ी समाप्त 

विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं हमेशा मार्च के प्रथम सप्ताह में ही शुरू होती हैं। पिछले वर्षों में परीक्षाओं के नतीजे मई-जून से आना शुरू होते थे। लेकिन इस बार जून तक सभी परिणाम जारी करने की तैयारी है। Result की लेटलतीफी के कारण कई बार छात्रों को नुकसान भी होता था। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने से चूक जाते थे, जिसके कारण छात्रों में नाराजगी रहती थी।

 

अधिकारियों ने बताया कि पहले भी परीक्षाएं शुरू होने के बाद अगले सप्ताह से ही कापियों का मूल्यांकन शुरू हो जाता था, लेकिन पहले सिस्टम दूसरा था। परीक्षा समाप्त होने के 15 दिन बाद परीक्षा Result घोषित कर दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय में केंद्रीय मूल्यांकन सिस्टम पिछले वर्ष पूरक परीक्षाओं के साथ लागू हुआ। इसके बाद दिसंबर-जनवरी में हुई सेमेस्टर परीक्षाओं में भी इसी सिस्टम के तहत उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। वार्षिक परीक्षाओं की कापियां भी इसी सिस्टम के तहत जांची जा रही है।

Share this

You may have missed