सुकमा में ज्वेलरी शॉप पर पिस्टल की नोक पर लूट: एक बदमाश भीड़ ने पकड़ा, दूसरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this

सुकमा। जिले में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब दो नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर एक ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मुख्य शहर की दुर्गा ज्वेलरी शॉप में हुई। लूट के तुरंत बाद सक्रिय हुई भीड़ और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस इस मामले का खुलासा आज कर सकती है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे दो नकाबपोश आरोपी अचानक दुकान के अंदर घुसे। इससे पहले कि दुकान संचालक और मौजूद लोग कुछ समझ पाते, बदमाशों में से एक ने पिस्टल निकालकर दुकानदार पर तान दी। इसी बीच दूसरा आरोपी काउंटर में रखे लाखों रुपए के जेवरात बैग में भरने लगा।

वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी दुकान से भागने लगे, लेकिन सराफा कारोबारी ने शोर मचाकर लूट की सूचना दी, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई और जिले की सीमाओं पर तत्काल नाकेबंदी कर दी गई।

सुकमा एसपी भी मौके पर पहुंचे और देर रात तक चली कार्रवाई में पुलिस ने दूसरे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस पूरी लूटकांड का खुलासा करने की तैयारी में है।

Share this

You may have missed