Republic Day celebrated: हर्षोल्लास के साथ विवेकानंद विद्यापीठ में मनाया

Oplus_131072

Share this

NV news मुंगेली:  (Republic Day celebrated) प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के हृदय स्थल स्थित विद्यालय विवेकानंद विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय,(Vivekananda Vidyapeeth Higher Secondary School) मुंगेली में 77वां गणतंत्र दिवस (77th Republic Day)  बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण(flag hoisting) के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान, राजकीय गीत का गायन किया गया। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद एवं मां शारदे के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर तिलक, श्रीफल भेदन एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

Republic Day 2026

इसके उपरांत विद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, लोकगीत, नाटक, कविता एवं प्रेरणादायक भाषणों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में समय-समय पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कंचा दौड़, नींबू दौड़, लंबी दौड़, कुर्सी दौड़ एवं बोरा दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उच्च माध्यमिक स्तर पर नेहा साहू (प्रथम), नामिनी साहू (द्वितीय) एवं रितु साहू (तृतीय) तथा प्राथमिक स्तर पर मोक्ष यादव (प्रथम), सुरभि यादव (द्वितीय) एवं लवकुमार साहू (तृतीय) ने सफलता प्राप्त की।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य  पारथ कुलमित्र के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोमल शर्मा जी, विद्यालय अध्यक्ष सुखनंदन यादव, सचिव स्वारथ कुलमित्र, पं. रविशंकर शर्मा, तिरथाराम साहू, जीवन कैवर्त्य सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति के संदेश और उत्साहपूर्ण वातावरण के साथ किया गया।

Share this

You may have missed