लाल किला धमाके का मास्टरमाइंड निकला डॉक्टर उमर मोहम्मद — पुलवामा का रहने वाला

Share this

नई दिल्ली: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद अब इस आतंकी हमले का बड़ा मास्टरमाइंड सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, आई20 कार चलाने वाला संदिग्ध डॉक्टर उमर मोहम्मद था, जो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उमर फरीदाबाद के अल फलह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर था और फरीदाबाद मॉड्यूल का तीसरा सदस्य है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, उमर के पिता नबी भट और मां शमीमा बानू पुलवामा में रहते हैं। उमर के दो साथी डॉक्टर आदिल अहमद और मुजम्मिल शकील को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि अनंतनाग निवासी डॉक्टर आदिल अहमद सरकारी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर के पद पर कार्यरत था। श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में लगाए गए पोस्टरों की CCTV फुटेज से उसकी पहचान हुई थी। 6 अक्टूबर को उसे सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर मुजम्मिल शकील को पकड़ा गया और फरीदाबाद में करीब 2900 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया था।

इस बीच, पुलवामा जिले के अवंतीपुरा सेक्टर से तीन अन्य संदिग्धों — एटीएम गार्ड तारिक अहमद, तारिक का सिम कार्ड इस्तेमाल करने वाला आमिर राशिद, और उमर राशिद — को रविवार रात पंपोर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, इन्हें अब श्रीनगर लाया जा रहा है और पूछताछ जारी है।

Share this

You may have missed