RBI Bank News: RBI का बड़ा झटका! इस बैंक से अब 35 हजार से ज्यादा नहीं निकाल पाएंगे ग्राहक, 6 महीने की पाबंदी

Share this

गुवाहाटी | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुवाहाटी कोऑपरेटिव अर्बन बैंक की कमजोर वित्तीय स्थिति को देखते हुए कड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय बैंक ने बैंक पर कई सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिसके बाद खाताधारकों में चिंता का माहौल बन गया है।

RBI के निर्देशों के तहत अब बैंक के ग्राहक अपने खाते से 35,000 रुपये से अधिक की निकासी नहीं कर पाएंगे। यह प्रतिबंध अगले छह महीने तक लागू रहेंगे। RBI ने साफ किया है कि यह कार्रवाई केवल इसी बैंक तक सीमित है और अन्य बैंकों के ग्राहकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

RBI के आदेश मंगलवार से लागू हो चुके हैं, जिस दिन बैंक बंद था। इन प्रतिबंधों के तहत बैंक न तो नया लोन दे सकेगा, न पुराने लोन का नवीनीकरण, और न ही किसी तरह का नया निवेश या भुगतान कर पाएगा। हालांकि, जमा राशि के बदले ऋण समायोजन की अनुमति दी गई है।

 

जमाकर्ताओं को राहत

RBI ने ग्राहकों को राहत देते हुए कहा है कि बैंक के पात्र जमाकर्ता डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) के तहत 5 लाख रुपये तक की जमा बीमा राशि पाने के हकदार होंगे। इससे जमाकर्ताओं की जमा राशि की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

 

सुधार में नाकामी बनी कारण

RBI के मुताबिक बैंक के बोर्ड और वरिष्ठ प्रबंधन के साथ कई दौर की बातचीत की गई थी, लेकिन पर्यवेक्षी चिंताओं को दूर करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा और बैंक की वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए RBI को यह सख्त फैसला लेना पड़ा।

Share this

You may have missed