रायपुर आत्महत्या केस: प्रॉपर्टी विवाद और बेवफाई के आरोपों ने ली जान

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कोचिंग संचालक की आत्महत्या ने शहर में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान वासू चंद्रा के रूप में हुई, जो शैलेंद्र नगर स्थित अपने घर में फांसी पर झूलते मिले। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, साथ ही चंद्रा द्वारा रिकॉर्ड किया गया अंतिम वीडियो भी सामने आया है।

 

वीडियो में वासू चंद्रा ने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार बताते हुए आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे और प्रॉपर्टी संबंधी विवाद को लेकर वह लगातार उसे परेशान कर रही थी। चंद्रा ने कहा कि इसी मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह चरम कदम उठाया।

 

घटनास्थल पर चंद्रा की टी-शर्ट पर लिखा संदेश “गेम ओवर” और “जिंदगी का कर लिया गेम ओवर… रिश्तों में मिला धोखा, तो जिंदगी का ही साथ छोड़ा…” ने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया। इससे साफ होता है कि रिश्तों में मिले धोखे ने उसके मानसिक तनाव को और बढ़ा दिया था।

 

पुलिस ने मामले में पत्नी और कथित प्रेमी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और मृतक ने इसकी शिकायत पहले भी पुलिस थाने में की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ हत्या की आशंका के एंगल से भी जांच कर रही है। मृतक के परिवारजनों से पूछताछ जारी है और पुलिस सभी तथ्यों की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

Share this

You may have missed