नर सिंह मण्डल की पुण्यतिथि पर नगर निगम संस्कृति विभाग ने दी श्रद्धांजलि: अमर गिदवानी और सतनामी समाज ने किया नमन…NV News
Share this
NV News- RDA Former Chairman Death Anniversary: रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय नर सिंह मण्डल को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन किया गया। रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में और नगर निगम जोन क्रमांक 10 के विशेष सहयोग से राजधानी रायपुर के गुरु घासीदास कॉलोनी स्थित सतनामी समाज के सांस्कृतिक भवन प्रांगण में एक गरिमापूर्ण पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संक्षिप्त कार्यक्रम में स्वर्गीय नर सिंह मण्डल की प्रतिमा स्थल के समक्ष पहुंचकर रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी ने नगर निगम प्रशासन की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया याद
आयोजन के दौरान उपस्थित जनों ने स्वर्गीय नर सिंह मण्डल के जनहित में किए गए कार्यों और रायपुर के विकास में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वर्गीय नर सिंह मण्डल को नमन करने वालों में रायपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद सुंदर जोगी, वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे और सतनामी समाज के प्रमुख पदाधिकारी मनीष कोसरिया, नंदू मार्कण्डेय, तुलाराम टंडन, पं. अंजोर दास बंजारे, सुखदास बंजारे, नरेश कुमार, मान सिंग गिलहरे, प्रकाश बन्दे तथा चेतन चंदेल शामिल थे। इसके साथ ही रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 के उपअभियंता राहुल थारानी ने भी प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें सादर नमन किया।

