Civic Update: रायपुर में टैक्स भरने की होड़, एक दिन में 9.58 करोड़ जमा, 31 मार्च आखिरी मौका…NV News

Share this

NV News Raipur : रायपुर नगर निगम में संपत्तिकर जमा करने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ देखने को मिली। 30 मार्च को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक 8768 करदाताओं ने 9 करोड़ 58 लाख 61 हजार 442 रुपये का राजस्व जमा किया।

नगर निगम के सभी 10 जोनों में लोग लगातार पहुंचकर अपना बकाया कर जमा करते रहे। अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण दिनभर कार्यालयों में लंबी कतारें लगी रहीं और राजस्व वसूली का सिलसिला तेज रहा।

प्रशासन ने साफ किया है कि 31 मार्च 2026 संपत्तिकर जमा करने की अंतिम तारीख है। इसके बाद 1 अप्रैल से बकाया कर पर 17 प्रतिशत अधिभार लगाया जाएगा, जिससे करदाताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

वहीं, बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई भी लगातार जारी है। नगर निगम की टीम द्वारा दुकानों को सील किया जा रहा है और घरों में पानी का कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जा रही है, ताकि लोग समय पर कर जमा करें।

खास बात यह है कि महावीर जयंती के अवकाश के दिन भी सभी जोन कार्यालय खुले रहेंगे, जिससे नागरिकों को अंतिम दिन तक टैक्स जमा करने की सुविधा मिल सके और वे पेनल्टी से बच सकें।

Share this