रायपुर में जलभराव रोकने निगम की बड़ी कार्रवाई, पंडरी बाजार में नाले पर बना अवैध पाटा हटाया…NV News

Share this

NV News रायपुर। राजधानी रायपुर में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर जोन-2 की टीम ने पंडरी कपड़ा बाजार स्थित प्रकाश होलसेल मार्केट में नाले पर बने करीब 100 वर्गफीट के अवैध पाटे को जेसीबी मशीन से हटा दिया।

नगर निगम के अनुसार, प्रकाश साड़ी के संचालक मदन लोढ़ा द्वारा दुकान के सामने नाले पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया गया था। इससे नाले की सफाई में बाधा आ रही थी और दुर्गानगर बस्ती में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या बढ़ रही थी।

सफाई में आ रही रुकावट हुई दूर

नगर निगम ने बताया कि अवैध पाटा हटने से नाले की सफाई का रास्ता साफ हो गया है। इससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और दुर्गानगर क्षेत्र के रहवासियों को बारिश के दौरान जलभराव से राहत मिलने की संभावना है।

जनहित और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कार्रवाई

यह कार्रवाई जनहित और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई। मौके पर कार्यपालन अभियंता पी.डी. धृतलहरे, उप अभियंता अंजलि बारले और जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया सहित नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। निगम ने संकेत दिए हैं कि नालों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this

You may have missed