रायपुर नगर निगम: विकास कार्यों में देरी पर आयुक्त सख्त; सांसद-विधायक निधि और DMF के कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने के अल्टीमेटम…NV News

Share this

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप ने शहर में चल रहे विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों की क्लास ली। नगर निगम मुख्यालय ‘महात्मा गांधी सदन’ में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सांसद निधि, विधायक निधि, अधोसंरचना मद और डीएमएफ (DMF) के अंतर्गत स्वीकृत सभी प्रगतिरत कार्यों को तत्काल गतिमान करने और उन्हें तय समयसीमा के भीतर ‘क्वालिटी’ के साथ पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

जोनवार और वार्डवार हुई गहन समीक्षा

आयुक्त ने विधानसभा क्षेत्रवार और जोनवार एक-एक कार्य की प्रगति रिपोर्ट जांची। उन्होंने अधीक्षण अभियंताओं (SE), कार्यपालन अभियंताओं (EE) और सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया कि वे केवल कागजों पर नहीं, बल्कि निर्माण स्थलों पर जाकर सतत मॉनिटरिंग करें। बैठक में विशेष रूप से जनसुविधा विस्तार और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। आयुक्त ने साफ किया कि गुणवत्ता से समझौता होने पर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मौजूद रहे ये वरिष्ठ अधिकारी

समीक्षा बैठक में नगर निगम के प्रशासनिक और तकनीकी विंग के सभी दिग्गज मौजूद थे। इनमें:

अपर आयुक्त: श्री विनोद पाण्डेय और श्रीमती कृष्णा खटीक।

अधीक्षण अभियंता: श्री संजय बागड़े और श्री इमरान खान।

उपायुक्त: श्रीमती जागृति साहू।

अधीक्षक (विज्ञापन): श्री पद्माकर श्रीवास।

साथ ही सभी जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता भी इस महत्वपूर्ण विमर्श का हिस्सा रहे। आयुक्त ने विज्ञापन विभाग और राजस्व संग्रह को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Share this

You may have missed