रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने वार्ड 51 को दी सौगात: जोरा में समिति भवन का लोकार्पण, शौचालय निर्माण के लिए भी खुले सांसद निधि के द्वार…NV News

Share this

रायपुर: रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यों की कड़ी में आज धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण सौगात दी। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 9 अंतर्गत पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड (क्रमांक 51) के जोरा में, सांसद निधि से निर्मित समिति भवन के प्रथम तल के नवीन जीर्णोद्धार कार्य का भव्य लोकार्पण किया गया। लगभग 5 लाख 88 हजार रुपये की लागत से संपन्न हुए इस कार्य का फीता काटकर सांसद श्री अग्रवाल ने जनता को समर्पित किया।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा और वार्ड 51 की पार्षद श्रीमती रेणु साहू के प्रतिनिधि श्री जयंत साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री अग्रवाल ने स्थानीय निवासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। लोकार्पण समारोह में महिलाओं, नवयुवकों और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया।

जनता की मांग पर तत्काल घोषणा

मंच से संबोधन के दौरान ग्रामीणों और वार्ड वासियों ने क्षेत्र में शौचालय की कमी का मुद्दा उठाया। जनता की मांग को सहृदयता से स्वीकार करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने तत्काल मंच से ही शौचालय निर्माण हेतु 1 लाख रुपये के स्वेच्छानुदान (सांसद निधि) की घोषणा की। उनकी इस त्वरित पहल का उपस्थित जनसमूह ने तालियों के साथ स्वागत किया।

प्रशासनिक अमला रहा मुस्तैद

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम जोन 9 के कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा (सीनियर), कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैयद जोहेब और उप अभियंता सुश्री अंकिता जनार्दन सहित निगम का तकनीकी अमला भी मौजूद रहा। सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में चल रहे अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

Share this

You may have missed