रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी भीषण आग; चारों तरफ धुआं फैलने से मचा हड़कंप….NV News

Share this

NV News 28 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) से बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। मंगलवार दोपहर अस्पताल के केजुअल्टी (इमरजेंसी) वार्ड में अचानक आग लग गई।

देखते ही देखते वार्ड और आसपास के हिस्सों में घना धुआं फैल गया, जिससे वहां मौजूद मरीजों, परिजनों और अस्पताल प्रबंधन के बीच अफरा-तफरी व हड़कंप मच गया।

फायर ब्रिगेड और पुलिस बल मौके पर मौजूद

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत हरकत में आई। दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने और धुएँ को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई हैं।

वर्तमान स्थिति:

राहत कार्य: आपातकालीन वार्ड से मरीजों को सुरक्षित अन्य वार्डों में शिफ्ट करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

कारण अस्पष्ट: प्राथमिक रूप से आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रशासन हुआ सतर्क

अस्पताल परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक और चिकित्सा अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।

Share this

You may have missed