रायपुर में ज्वेलरी शॉप से ठगी: ट्रायल के बहाने 5 लाख के जेवर पहनकर फरार हुई महिला…NV News

Share this

Raipur। राजधानी रायपुर में ज्वेलरी शॉप से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला दुकान में ज्वेलरी देखने के बहाने पहुंची और ट्रायल के दौरान करीब 5 लाख रुपये के जेवर पहनकर फरार हो गई।

दुकान संचालक के अनुसार महिला ने पहले अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी देखने की बात कही। इसके बाद उसने ट्रायल के लिए महंगे जेवर पहन लिए और कहा कि वह बाहर खड़ी अपनी सहेली को दिखाकर आती है।

जैसे ही महिला दुकान से बाहर निकली, वह वापस नहीं लौटी। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब दुकान मालिक को शक हुआ तो उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी महिला की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Share this