Crime News: कारोबारी से 150 ग्राम सोना लेकर कारीगर फरार, चार महीने बाद दर्ज हुई FIR….NV News
Share this
NV News रायपुर। राजधानी रायपुर में जेवर बनाने के नाम पर कारोबारी से 150 ग्राम फाइन गोल्ड लेकर कारीगर के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कारीगर पहले भी कई बार कारोबारी से सोना लेकर उसके आभूषण तैयार कर वापस कर चुका था। इसी वजह से कारोबारी का उस पर विश्वास बन गया था और उसने दोबारा बड़ी मात्रा में सोना जेवर बनाने के लिए सौंप दिया।
आरोप है कि इस बार करीब 150 ग्राम सोना लेने के बाद कारीगर जेवर तैयार कर वापस करने के बजाय फरार हो गया। कारोबारी ने उससे संपर्क करने और सोना वापस पाने की कोशिश की, लेकिन जब कोई समाधान नहीं निकला तो मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
मामले में खास बात यह है कि घटना के करीब चार महीने बाद FIR दर्ज की गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कारीगर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ ही सोने की बरामदगी और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

