Raipur Flood Rescue: बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF-SDRF का रेस्क्यू जारी, 239 लोगों को सुरक्षित निकाला…NV News

Share this

NV News रायपुर। राजधानी रायपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। प्रशासन के अनुसार भाठागांव और चंदनीडीह से अब तक 239 नागरिकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए भाठागांव, चंदनीडीह, दतरेंगा और काठाडीह समेत प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के साथ ही जरूरी राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

प्रशासन की टीमें संवेदनशील इलाकों में हालात पर नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ प्रभावित लोगों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का काम भी जारी है। नागरिकों से जलभराव और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।

Share this