Raipur Cyber Fraud: सीआरपीएफ जवानों के इलाज के नाम पर डॉक्टर से लाखो की ऑनलाइन ठगी
Share this
Raipur Cyber Fraud,रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। ठगों ने सीआरपीएफ जवानों के इलाज और मेडिकल जांच के नाम पर एक होम्योपैथिक डॉक्टर से करीब 4 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raipur Cyber Fraud, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र नगर निवासी होम्योपैथिक डॉक्टर शिव कुमार सिंह के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को सीआरपीएफ कैंप का अधिकारी बताया और कहा कि कैंप के 35 जवानों का इलाज और आवश्यक मेडिकल जांच करानी है। सरकारी विभाग का नाम सुनकर डॉक्टर ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
Raipur Cyber Fraud, इसके बाद ठग ने सरकारी भुगतान का हवाला देते हुए डॉक्टर से बैंक अकाउंट को “वैलिडेट” कराने की बात कही। इसी बहाने डॉक्टर से बैंक से जुड़ी जरूरी जानकारियां हासिल कर ली गईं। डॉक्टर को भरोसा दिलाया गया कि भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
Raipur Cyber Fraud, ठगों ने यहीं नहीं रुके। बाद में एक अन्य व्यक्ति ने वीडियो कॉल के जरिए डॉक्टर के मोबाइल फोन में ऑनलाइन भुगतान से जुड़े कुछ एप्लीकेशन डाउनलोड करवा लिए। डॉक्टर को बताया गया कि इन्हीं एप्स के माध्यम से सरकारी भुगतान की प्रक्रिया पूरी होगी।
Raipur Cyber Fraud, कुछ ही देर बाद डॉक्टर के मोबाइल पर बैंक से लगातार ट्रांजैक्शन मैसेज आने लगे। जब उन्होंने अपने खातों की जांच की तो पता चला कि उनके दो बैंक खातों से कुल 3 लाख 98 हजार 984 रुपये निकाल लिए गए हैं। ठगी का एहसास होते ही डॉक्टर ने तुरंत बैंक से संपर्क किया और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Raipur Cyber Fraud, डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन और साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठगों ने पूरी योजना के तहत सरकारी विभाग का नाम इस्तेमाल कर डॉक्टर का भरोसा जीता।
