Raipur Central Jail Viral Video: मुलाकात कक्ष से बना वीडियो, जेल सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

Share this

NV NEWS: Raipur -छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेन्ट्रल जेल से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रायपुर सेन्ट्रल जेल के मुलाकात कक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती जेल में बंद आरोपी युवक से मुलाकात करती नजर आ रही है और बातचीत के दौरान मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Viral Videoजानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहा आरोपी युवक तारकेश्वर बताया जा रहा है, जो रायपुर सेन्ट्रल जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि तारकेश्वर का जन्मदिन था और इसी मौके पर उसकी गर्लफ्रेंड उससे मिलने जेल पहुंची थी। मुलाकात कक्ष में दोनों के बीच बातचीत हुई, इस दौरान युवती ने अपने मोबाइल फोन से पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस प्रशासन की लपरवाही 

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जेल प्रशासन के नियमों के मुताबिक मुलाकात कक्ष के अंदर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। जेल में बंद कैदियों से मिलने आने वाले लोगों की सख्त जांच की जाती है और मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या किसी भी तरह की रिकॉर्डिंग सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होती। इसके बावजूद युवती मोबाइल लेकर मुलाकात कक्ष तक कैसे पहुंच गई, यह सवाल अब जेल प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर मुलाकात से पहले युवती की सही तरीके से जांच की गई होती तो मोबाइल फोन अंदर कैसे पहुंचता। वहीं अगर जांच हुई थी, तो फिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। यह घटना जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करती है।

सूत्रों के अनुसार, यह भी चर्चा है कि युवती ने न सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड किया, बल्कि उसे खुलेआम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी किया। वीडियो में जेल के अंदर का माहौल, मुलाकात कक्ष की व्यवस्था और आरोपी से बातचीत साफ तौर पर देखी जा सकती है। इससे जेल की आंतरिक व्यवस्था सार्वजनिक हो गई है, जो सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है।

इस पूरे मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद भी जेल प्रबंधन को इसकी जानकारी नहीं थी। बताया जा रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही इस घटना की भनक अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है।

जेल विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं जेल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक को दर्शाती हैं। अगर मुलाकात कक्ष में मोबाइल जैसे प्रतिबंधित सामान आसानी से पहुंच रहे हैं, तो यह भविष्य में और गंभीर घटनाओं को न्योता दे सकता है। इससे न केवल जेल की सुरक्षा प्रभावित होती है, बल्कि अपराधियों को जेल के अंदर से ही बाहरी दुनिया से संपर्क करने का मौका भी मिल सकता है।

फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, वहीं कुछ ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर युवती मोबाइल लेकर मुलाकात कक्ष तक कैसे पहुंची? क्या जांच में लापरवाही हुई या किसी स्तर पर नियमों की अनदेखी की गई? आने वाले समय में यह देखना अहम होगा कि जेल प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या सुधार किए जाते हैं।

फिलहाल रायपुर सेन्ट्रल जेल से जुड़ा यह वायरल वीडियो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।

Share this

You may have missed