रायपुर ब्रेकिंग: नशे की हालत में चला रहा था गाड़ी, हुई अनबैलेंस लोगों को रौंदते हुए रेलिंग से टकराया, एक की मौत 15 से ज्यादा लोग घायल

Share this

NV News:-    राजधानी रायपुर में नशे में एक कार चालक ने कई लोगों को रौंद दिया है। इसके बाद कई कारों को ठोका और अंत में बूढ़ा गार्डन की रेलिंग में जाकर कार घुसा दी। जिससे एक की मौत हो गई है। वही 17 लोग घायल बताए जा रहे है. पुरानी बस्ती थाना पुलिस आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

पुरानी बस्ती थाने से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक नशे में गाड़ी चलाते हुए ठेला चालकों को ठोक दिया है। जिससे एक की मौत हो गई है। पुरानी बस्ती थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि कार चालक रेलिंग से टकराकर वही फंस गया है। वह बेहोश है। इसकी वजह से उसके नाम सहित अन्य चीजों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दीवार टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। कार के एयरबैग भी खुल गया।

Share this

You may have missed